फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ साल में दो किलोमीटर फैली डल झील, पढ़िए खास खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
डल झील के पानी का विस्तार पिछली एक सदी में दो वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है। इसे नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। लेक्स एंड वाटरवेज डेवलपमेंट अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन सरमद हाफिज ने यह जानकारी अथॉरिटी की समीक्षा बैठक में दी।
विज्ञापन


श्रीनगर में आयोजित बैठक में वीसी ने बताया कि डल झील का पिछला सर्वे सर वाल्टर लारेंस ने वर्ष 1895 में किया था। हाल ही में सरकारी एजेंसी ने सेटेलाइज इमेजरी से जब सर्वे किया तो जलाशय विस्तार दो वर्ग किलोमीटर बढ़कर 20.21 वर्ग किलोमीटर हो गया है।

डल के नब्बे से अधिक पानी निकासी के स्रोत बहाल कर दिए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अथॉरिटी के चेयरमैन और डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

झील पर बनाए गए 3163 अवैध ढ़ाचे

डल लेक कंजरवेशन एंड मैनेजमेंट प्रोग्राम की समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को हिदायतें जारी की। इससे पूर्व अथॉरिटी अधिकारियों ने बताया कि डल झील के आसपास निर्मित कुल 3163 अवैध ढांचों में से 900 को गिराया जा चुका है।

हाईकोर्ट के आदेश पर शेष रहे 2263 ढांचों को भी जल्द हटाया जाएगा। इस दौरान अथॉरिटी अधिकारियों ने अंचर, खुशलसर और गिलसर झीलों के संरक्षण के लिए विशेषज्ञों द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने पर जोर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें