फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा के नजदीक स्कूल बस लेकर फरार हुए अज्ञात लोग

Mon, 27 Apr 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक वाले इलाके आर.एस पुरा में शनिवार रात कुछ अज्ञात लोग एक निजी स्कूल से एक बस लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आर.एस.पुरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में तीन अज्ञात लोग जम्मू घुसे और एक मिनी बस लेकर फरार हो गए। हालांकि ये लोग आर.एस.पुरा से लगभग एक किलोमीटर दूर बस छोड़कर फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'ये अज्ञात लोग करीब तीन बजे स्कूल घुसे और गार्ड की पिटाई की और उसे बांध दिया तथा स्कूल की मिनी बस लेकर फरार हो गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी बस का पता लगा लिया गया जो कि मिनी बस कस्बे के बाहर क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। घटना में शामिल तीन लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है।'

राज्य के खुफिया अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थानीय लोगों के बीच की आपसी रंजिश का है और इसका आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें