फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी आतंकियों को घर में पनाह देता रहा है ये देशद्रोही

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के पहले जिस घर में पाकिस्तानी आतंकी रुके थे, उसकी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गहन छानबीन की है।
विज्ञापन


आतंकी हमले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर के कुलगाम स्थित निवास पर एनआईए की टीम ने दबिश दी।

फैयाज की निशानदेही पर यहां से पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद और मोहम्मद नोमान का सामान बरामद किया है जो उन्होंने हमले के पहले वहां छोड़ दिया था।

बताया जाता है कि इस घर में हमले की सारी योजना बनी थी और एलओसी से घुसपैठ करने के बाद आतंकी कई दिनों तक वहां रुके थे।

जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि फैयाज लंबे समय से लश्कर का ओवर ग्राउंड वर्कर रहा है। उस पर आरोप है कि पहले भी आतंकी उसके निवास पर रुकते रहे हैं। एनआईए इस मामले की गहन जांच कर रही है। 
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर अभी है फरार

सूत्रों के अनुसार एनआईए टीम मुख्य रूप से आतंकियों के ट्रक ड्राइवर फैयाज अहमद अश्वर उर्फ सेठा (निवासी ऋषिपोरा, कुलगाम) की तलाश कर रही है, जो अभी तक जांच एजेंसी के हत्थे नहीं चढ़ा है।

एनआईए को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। उसकी तलाश में एनआईए ने घाटी के कई स्थानो पर छापामारी की है, लेकिन वह अपने परिवार के साथ फरार है।

उसके ऊपर एनआईए ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी न होने के कारण एनआईए की ओर से अदालत में पेश किए जाने वाले चालान में देरी हो रही है।

एनआईए ने अदालत से 90 दिनों की अतिरिक्त अवधि प्राप्त की है। वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद सहित छह आतंकी कोट भलवाल जेल में कैद हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें