श्रीनगर में रविवार को शालीमार इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिर जाने से नौ लोगों जख्मी हो गए है। पुलिस के मुताबिक यह इस वक्त हुआ जब निर्माणाधीन भवन पर कंक्रीट की छत डाली जा रही थी।
निर्माणाधीन भवन शालीमार निलासी इफ्तकार हुसैन नक्श़ की बताई जा रही है। निर्माण के दौरान अचानक इमारत गिर गई जिससे भवन में काम कर रहे नौ लोग घायल हो गए। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी है जिसे इलाज के लिए बरजुला के हड्डी अस्पताल ले गया है। वाकी सभी घायलों को उपचार के बाद घर छुट्टी दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
श्रीनगर में भी रविवार को कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया, 'रविवार सुबह 10.28 बजे 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके दर्ज हुए।'