पौनी। तहसील पौनी में भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वीरवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारी को समस्या से अवगत करवाने के लिए विभागीय कार्यालय पहुंचा, लेकिन उनके मौजूद नहीं होने पर रोष जताया है।
बताया कि तहसील में कुछ दिनों से बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या जारी है। इस के बारे में भी उन्हें कुछ पता नहीं है। फोन करने पर कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिलता है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि जानकारी मिली है कि अधिकारी आए दिन नदारद रहते हैं। इस संबंध में जल्द ही डीसी से बात की जाएगी। उधर, रियासी में भी वीरवार को बिजली की कटौती पूरा दिन जारी रही। सुबह से ले कर शाम तक सिर्फ दो घंटे ही सुविधा मिली है, जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। प्रतिनिधिमंडल में डीडीसी सदस्य रीता शर्मा, सरपंच प्रकाश सिंह, नायब सरपंच कुंड खनियाड़ी मनोहर लाल, राजेंद्र सिंह, मोहित सेठ, शुभम शर्मा, भाजपा सचिव अजय सेठ आदि मौजूद रहे।