फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नए तवी पुल पर कंक्रीट डालने का कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 10 Jun 2021 08:21 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अक्तूबर में तैयार होगा स्टील गार्डर पुल। तीस हजार से अधिक लोगों को मिलेगा फायदा।
 
विज्ञापन
पुल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तवी नदी के दूसरी तरफ वाली पंचायतों की हजारों की आबादी का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। बुधवार को स्टील गार्डर पुल के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू हो गया है, जिसके बाद लोगों में खुशी का माहौल है। पुल के बनने से लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। पुल कर निर्माण कार्य अक्तूबर में पूरा होने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के बाद कंक्रीट डालने का काम शुरू करवाया गया। 58 मीटर स्पैन और छह मीटर चौड़ाई वाला स्टील गार्डर पुल के निर्माण में तीन करोड़ रुपये लागत आएगी। इससे तीस हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामलों में आई गिरावट, जीएमसी के आर्थो वार्ड में गैर कोविड मरीजों की भर्ती शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि लकड़ी के पुल के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बंद है, जिससे तवी के पार की पंचायतों में विकास नहीं हो पाया है। लेकिन पुल के बनने से विकास में तेजी आएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुल के साथ पांच किलोमीटर सड़क का भी निर्माण होगा, जिस पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें