नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने विवादित ट्वीट करते हुए कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग द्वारा इफ्तार पार्टी में मेहमानों से दुर्व्यवहार जैसा के साथ तैसा वाली मूर्खतापूर्ण कूटनीति है।
ट्वीट किया कि यह तब भी मूर्खतापूर्ण थी जब हमने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर ऐसा किया था और यह तब भी मूर्खतापूर्ण है जब इस्लामाबाद में हमारे उच्चायोग के बाहर ऐसा किया गया।
हिसाब शायद एक-एक से बराबर हो गया। बहरहाल यह आगे बढ़ने का समय है और इस बकवास को बंद किया जाए। ज्ञात हो कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में शनिवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी अधिकारियों की सघन सुरक्षा जांच के चलते आमंत्रित लोगों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। कुछ आमंत्रित लोगों को रोक दिया था। इसके बाद उमर ने ट्वीट किया।