परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल से बरामद घुसपैठिए के शव को रविवार को पोस्टमार्टम के बाद सुचेतगढ़ के रास्ते पाकिस्तान को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 92वीं बटालियन ने पाकिस्तानी रेंजर से मीटिंग कर शव की पहचान करवाई, जिसमें मृतक की पहचान रहीम वक्श (65) निवासी पुल बाजवा, सियालकोट (पाकिस्तान) के रूप में हुई है।
सनद रहे कि शनिवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी घुसपैठिया बीएसएफ के ललकारने के बाद फेंसिंग में फंस गया था। मगर वह गंभीर रूप से घायल था, जिसकी बाद में मौत हो गई।