फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे जम्मू कश्मीर के छात्रों के परिजनों का प्रदर्शन, कहा- केंद्र कर रहा धीमी गति से काम 

Wed, 02 Mar 2022 01:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

परिजनों ने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से जल्द कदम उठाने को कहा। जम्मू के प्रदर्शनी मैदान के पास छात्रों के परिजनों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
जम्मू में प्रदर्शन करते यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में फंसे जम्मू कश्मीर के छात्रों के परिजन सही सूचना न मिलने से परेशान है। उन्होंने बुधवार को बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से जल्द कदम उठाने को कहा। जम्मू के प्रदर्शनी मैदान के पास छात्रों के परिजनों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयास बेहद धीमी गति से चल रही हैं। इस समय यूक्रेन में हालत बेहद खतरनाक है इसलिए सभी छात्रों को जल्द वापस लाया जाए। परिजनों ने बताया कि यूक्रेन में मौजूद छात्रों के पास खाने पीने समेत अन्य चीजों की भारी कमी है। 

प्रशासन ने कहा, जम्मू कश्मीर के सभी छात्रों के संपर्क में 
जिला प्रशासन ने एक संदेश में कहा कि वह यूक्रेन में फंसे 32 छात्रों के संपर्क में हैं। उसकी वापसी के लिए हरसंभव मदद की जा रही है। किसी भी सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।

  • 0191-2571616
  • 0191-2571912
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें