फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा, श्रीनगर जाने वालों को देना होगा टोल

Mon, 13 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बन टोल प्लाजा पर केवल जम्मू से चलने वाले कम दूरी के यात्री वाहनों को ही टोल वसूली से छूट दी गई है। अन्य सभी वाहनों से शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा जम्मू से कटड़ा और श्रीनगर जाने वाली बसों से शुल्क लिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथारिटी (एनएचएआई) ने स्पष्ट किया है कि यह छूट सिर्फ तीन दिनों के लिए है।
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि भविष्य में क्या करना है। राज्य के ट्रांसपोर्टरों ने रविवार को चक्का जाम करने की घोषणा की थी। इसके बाद हुई बैठक में फिलहाल कम दूरी के यात्री वाहनों से टोल न वसूलने का फैसला किया गया था।

रविवार को जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम की बसों से शुल्क वसूलने पर निगम ने विरोध जताया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने अमर उजाला को बताया कि सिर्फ छोटी दूरी में चलने वाली बसों से ही शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य वाहनों से शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन


बाहरी राज्यों से कटड़ा आने वाली बसें, एसआरटीसी, जेकेटीडीसी आदि की बसों से शुल्क वसूला जाएगा। श्रीनगर जाने वाली बसों से भी शुल्क लिया जाएगा। छोटी दूरी में जम्मू से उधमपुर, रियासी के बीच चलने वाली बसें शामिल हैं। छोटे अंतराल पर चलने वाले अन्य वाहनों में मेटाडोर, सूमो से भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पैंथर्स पार्टी के नेता और पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया का कहना है कि तय होने के बाद शुल्क वसूला जाना सरासर गलत है। इस मुद्दे पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को रणनीति बनाकर टोल टैक्स वसूली के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें