फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur : राफेल और जगुआर ने उड़ान भर चीन-पाकिस्तान को कराया ताकत का एहसास, चिनूक ने दिखाया दम

Thu, 13 Oct 2022 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Udhampur : उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन में बुधवार को राफेल, जगुआर, मिग 29, सुखोई 30 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भर अपनी ताकत का अहसास करवाया। वायु सेना ने एयर शो से शक्ति प्रदर्शन कर 75 किलोमीटर दूर पाकिस्तान से लेकर लद्दाख में चीन को किसी भी प्रकार की हिमाकत नहीं करने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
चिनूक - फोटो : IAF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन में बुधवार को राफेल, जगुआर, मिग 29, सुखोई 30 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भर अपनी ताकत का अहसास करवाया। वायु सेना ने एयर शो से शक्ति प्रदर्शन कर 75 किलोमीटर दूर पाकिस्तान से लेकर लद्दाख में चीन को किसी भी प्रकार की हिमाकत नहीं करने का संदेश भी दिया। इसके अलावा एयर शो में हैरतअंगेज करतब देखने को मिले। इन्हें देख कर दर्शक रोमांचित हो उठे। उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वेस्टर्न एयर कमांड एस. प्रभारकर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन


एयर शो का आयोजन हेडक्वार्टर एयर ऑफिसर कमांडिंग जेएंडके लद्दाख के 60वें स्थापना दिवस पर किया गया। इसको देखने के लिए वायु सेना के जवानों के परिजनों के साथ कालेजों के एनसीसी कैडेट, आर्मी पब्लिक स्कूल सहित अन्य कई स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे थे। इसकी शुरुआत सुबह करीब दस बजे आकाश गंगा टीम ने आठ हजार फुट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग से की। आकाश गंगा की टीम पैराशूट से एयर फोर्स स्टेशन पर उतरे और उन्होंने तिरंगे का रूप बनाया। इसमें बताया किया कि हमारे पैराशूटर दुश्मनों के इलाकों में उतर कर उनका खात्मा करने में सक्षम हैं।

राफेल और अपाचे की दिखी गर्जना
इसके बाद बादलों को चीरता हुआ लड़ाकू विमान जगुआर पहुंचा और कुछ सेकेंड में ताकत दिखाता हुआ आंखों से ओझल हो गया। इसके बाद एक -एक कर मिग-29 और सुखोई 30 ने ताकत और क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके बाद राफेल की गर्जना सुनाई दी। राफेल को देखते ही दर्शक भारत माता की जय के जयघोष करने लगे। राफेल के बाद अपाचे को देखने का अवसर मिला। यह ऐसा हेलिकॉप्टर था, जिसका रूप सबसे अलग था।
विज्ञापन


हरक्यूलिस की असाल्ट लैंडिंग में दिखी जांबाजी
हरक्यूलिस की असाल्ट लैंडिंग का प्रदर्शन किया गया। इसमें दिखाया गया किस तरह से यह विमान जवानों को लेकर दुश्मनों तक पहुंचता है और सुरक्षित लैडिंग के साथ उन्हें विपरीत परिस्थितियों में उतारने की क्षमता रखता है।  असाल्ट लैडिंग को भी खूब पसंद किया गया। एमआई 17 हेलिकॉप्टर की स्लिथरिंग दिखाई गई। मौके पर जवानों ने रस्सी के जरिए उतर कर दुश्मनों का खात्मा करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। 

चिनूक ने दिखाई अपनी क्षमता
एयर शो के अंत में अमेरिका के लड़ाकू हेलिकॉप्टर चिनूक ने विभिन्न दिशाओं में उड़ान भर कर अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन कर बच्चों से लेकर बड़ों को हैरान करते हुए खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। चिूनक ने कलाबाजियां दिखाते हुए मुख्य मेहमान को सलामी दी और वापस लौटते समय सबको अलविदा भी कहा। भारतीय वायु सेना ने एयर शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन कर साफ संदेश पाकिस्तान व चीन तक पहुंचाया है। सीमा पार तक राफेल, जगुआर, मिग 29 की गर्जना सुनाई दी है। दुश्मनों को साफ संदेश दिया है कि कोई हमारी तरफ आंख उठाने की भी हिमाकत न करे, क्योंकि अब हम मुंहतोड़ जवाब देना ही नहीं बल्कि अंदर घुस मारने की भी क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें