फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: उधमपुर सीट पर भाजपा की हैट्रिक में धार रोड की भूमिका, सात हलकों ने लिखी जीत की पटकथा

Fri, 07 Jun 2024 01:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डोडा,उधमपुर, कठुआ लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा हलके ऐसे थे जहां कांग्रेस की लीड का भाजपा दूर-दूर तक मुकाबला नहीं कर पा रही थी। बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 48306 वोट तो भाजपा को 10486 वोट मिले।
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के बाहर जमा लोग - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन लोकसभा चुनाव की बात करें तो धार रोड से सटे बसोहली, बिलावर और उधमपुर के इलाके लगातार भाजपा का गढ़ बनते जा रहे हैं। इस बार के चुनाव में भी इन इलाकों ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की इस सीट पर हैट्रिक में अहम भूमिका निभाई है। खास तौर से बसोहली, बिलावर, बनी, रामनगर एससी, चिनैनी, उधमपुर ईस्ट और उधमपुर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को 1.37 लाख वोट से लीड दिलाई है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने कठुआ जिले को दो हिस्सों में बांटा है। कठुआ, हीरानगर का इलाका जहां मैदानी है वहीं बिलावर, बसोहली और बनी पहाड़ी जिले हैं। भारतीय जनता पार्टी को इन्हीं तीन इलाकों से कठुआ में भारी बहुमत मिला। बहुमत भी ऐसा कि चिनाब वैली से नजदीकी चल रहे मुकाबले को उधमपुर और कठुआ जिले ने टिकने ही नहीं दिया। 

आंकड़ों की बात करें तो इन सात विधानसभा क्षेत्रों ने ही कांग्रेस को पटकनी दी। इन सात विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के खाते जहां 2 लाख 76 हजार 306 वोट आए वहीं कांग्रेस के खाते एक लाख 38 हजार 979 वोट ही आए। साफ है कि इन विधानसभा क्षेत्रों से ही डोडा, उधमपुर कठुआ सीट पर एक लाख 327 वोट का अंतर था।

विज्ञापन

धार रोड़ से सटे इलाको में यूं बरसे वोट

  •  भाजपा कांग्रेस
  • बसोहली 28751 14422
  • बिलावर 42314 17922
  • बनी 21515 12247
  • रामनगर एससी 35619 23438
  • उधमपुर ईस्ट 46414 22667
  • उधमपुर वेस्ट 53800 26074
  • चिनैनी 47893 22209


बनिहाल और डोडा से कांग्रेस को हुई वोटों की बरसात

डोडा,उधमपुर, कठुआ लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा हलके ऐसे थे जहां कांग्रेस की लीड का भाजपा दूर-दूर तक मुकाबला नहीं कर पा रही थी। बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 48306 वोट तो भाजपा को 10486 वोट मिले। डोडा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 37715 तो भाजपा को 18229 वोट मिले। चिनाब वैली से मैदान में उतरे डीडीसी सदस्य मेहराज दीन और डीपीएपी प्रत्याशी सरूरी की मौजूदगी के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी को इन इलाकों में भारी मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें