ग्रिड स्टेशन में लगे हैं तीन ट्रांसफार्मर
ग्रिड स्टेशन में औद्योगिक क्षेत्र को बिजली की सप्लाई देने के लिए 10 एमबीए के दो व 6.3 एमबीए के एक सहित कुल तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। आग लगने से दो ट्रांसफार्मर तो पूरी तरह से जल गए हैं, एक ट्रांसफार्मर को काफी नुकसान पहुंचा है।
इतना ही नहीं इन ट्रांसफार्मरों की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।
औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगेंगे दो से तीन दिन
ग्रिड स्टेशन में लगी आग के चलते औद्योगिक क्षेत्र सहित दो फीडरों से बट्टल वालियां व बड़ाली में बिजली आपूर्ति बंद रही।
इनके अंतर्गत चार हजार कनेक्शन हैं। विभाग की तरफ से शाम आठ बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इस कारण लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को बहाल करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विभागीय अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया गया है। स्टेशन में लगे तीन ट्रांसफार्मरों में से दो तो पूरी तरह से जल चुके हैं, जबकि एक चलने लायक नहीं रहा है। अब तीनों ट्रांसफार्मर नए लगाए जाएंगे। आग लगने से केबल व अन्य उपकरण भी जले हैं। ग्रिड स्टेशन को दोबारा चालू करने में दो से तीन दिन लगेंगे। कम से कम 2.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। - अनिल गौतम, एक्सईएन, सब डिविजन ट्रांसमिशन, बिजली विभाग