फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो युवक जख्मी

Thu, 22 Jan 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


शहर के मुखर्जी चौक पर हुए इस झगड़े में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लिए भर्ती करवाया गया है।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर को क्रिकेट मैच देख वापस आ रहे युवकों पर कुछ अन्य युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में वार्ड एक के रहने वाले बीस वर्षीय राहुल और पचीय वर्षीय बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों ने बताया कि घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं। राहुल के सिर में चोट गहरी है। अभी दोनों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

दोनों का डाक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। घायलों ने बताया कि वे मैच देखकर वापस आ रहे थे कि उन पर सज्जन नाम के युवक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें