फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में प्रदेश के दो युवा तेज गेंदबाजों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आईपीएल की नीलामी में इस बार जम्मू-कमश्मीर के दो युवा तेज गेंदबाजों पर सबकी नजर रहेगी। अपनी गेंदबाजी से आईपीएल फ्रेंचाइजी को प्रभावित करने वाले मुजतबा युसुफ और आकिब नबी इस बार आईपीएल का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों गेंदबाज मुंबई और राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रायल देकर आए हैं। 18 फरवरी को होने वाली नीलामी में इन दो क्रिकेटरों पर नजर रहेगी। ब्रिजबिहाड़ा के रहने वाले गेंदबाज मुजतबा यूसुफ अपने शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में संपन्न हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मुकाबले में पांच विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के आधार पर मुंबई इंडियन ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था। इस दौरान उन्होंने चयनकर्ताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की। मुजतबा ने कहा कि काफी अच्छा ट्रायल रहा था, उम्मीद है कि इसका परिणाम भी अच्छा रहेगा। वहीं बारामुला के आकिब नबी को राजस्थान रॉयल्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था। नागपुर में हुए ट्रायल में उन्होंने गेंदबाजी की। आकिब नबी ने कहा कि उम्मीद है कि 18 फरवरी को अच्छी खबर मिलेगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आकिब ने चार मुकाबले में पांच विकेट लिए थे। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए आयोजित सिलेक्शन ट्रायल कैंप का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें