फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
नशे के कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार।
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस ने पुल मेन रोड पर नाके के दौरान स्कूटी सवार दो युवाओं से 2290 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अखनूर में ड्रग के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए पुलिस ने ओल्ड ब्रिज पर नाका चेकिंग के दौरान एक स्कूटी जेकेओ 02 सीई 8339 को रुकने का इशारा किया। वह जम्मू से अखनूर की ओर आ रही थी। चालक रोकने के बजाय रफ्तार तेज कर दी और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान स्कूटी के सवार अनमोल भट निवासी लक्ष्मीपुरम, चिनोर और नरेश कुमार निवासी कोट मैरा खौड़ से तलाशी के दौरान 2290 नशीली कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि इसे बाडी ब्राह्मणा से खरीदा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
एसएचओ रवि परिहार और एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने लोगों से अपील की कि वे क्षेत्र में नशीली दवाओं के बारे में कोई भी जानकारी साझा करें और इस खतरे के बारे में परिजनों और परिजनों को जागरूक करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री और खरीद में शामिल किसी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें