फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिमस्खलन में दो मजदूरों की मौत

Sun, 27 Mar 2016 09:20 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
ह‌िमस्खलन - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बार्डर रोड आर्गनाइजेशन की तरफ से सधना पास के नजदीक खूनी नाला क्षेत्र में बर्फ हटाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान बर्फ हटाने के काम में लगे दो मजदूर हिमस्खलन की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बचाव टीम ने दोनों को बर्फ के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि मंडल प्रशासन ने शनिवार को कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल और कारगिल जिले के तीन हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फीले तूफान की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इस क्षेत्रों के लोगों को घरों से बाहर न निकलने और संबंधित डीसी को अपने क्षेत्र में संवेदनशील इलाकों में खास नजर रखने व आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें