अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जम्मू कटड़ा पहुंचने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। यह कार्य 24 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलेगा।
इस कार्य के चलते चार अक्तूबर को जम्मू उधमपुर पहुंचने वाली मालवा एक्सप्रेस जाखल-धुरी-लुधियाना रूट से होकर पहुंचेगी।
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा यशवंतपुरा एक्सप्रेस पांच अक्तूबर को लुधियाना-धुरी-जाखल से होकर पहुंचेगी। पांच अक्तूबर को जम्मू तवी-इंदौर मालवा एक्सप्रेस फिरोजपुर खंड पर 45 मिनट के लिए रुकेगी।