फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां मुठभेड़: मारे गए आतंकियों की लंबे समय से थी तलाश, दहशतगर्दों को खोजने के लिए घाटी में चल रहे कई अभियान

Fri, 25 Feb 2022 11:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

शोपियां जिले के अमशीपोरा में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोपियां जिले के अमशीपोरा में मारे गए आतंकियों की लंबे समय से तलाश चल रही थी। संदिग्धों के एक  स्थान पर होने की सूचना के बाद शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इस बीच एक घर में कुछ हलचल दिखी। सुरक्षाबल जब उस जगह पर पहुंचे तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों के मौजूद होने के बाद पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं।अभी भी अन्य के इलाके में फंसे होने की सूचना है। उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले सभी जगहों को बंद कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद 44 राष्ट्रीय राइफल, शोपियां पुलिस और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने मिलकर अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आतंकवादियों ने उन पर फायरिंगर करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें