फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: SSB कैंप पर हमला करने वाले दो आतंकी पुलिस ने धरे, हथियार बरामद

Fri, 22 Sep 2017 11:53 AM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आतंकी जम्मू-कश्मीर में बनिहाल के पास बने सशस्त्र सीमा बल के शिविर पर हमला करने में शामिल थे। पुलिस ने दोनों आतंकियों की आरिफ और गजनफार के रूप में पहचान कर ली है। 
विज्ञापन


हमले के दौरान सुरक्षा बलों से छीने हथियार भी दोनों आतंकियों से पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। सुरक्षा बलों से छीने गए हथियारों में एके 47, इंसास राइफल शामिल हैं। 
  #FLASH: Two terrorists apprehended by J&K Police from Banihal;both responsible for recent Banihal attack on SSB jawans & snatching of rifles pic.twitter.com/KqiR0bi4j3 — ANI (@ANI) September 22, 2017 इससे पहले जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए आतंकियों ने एक बार फिर से जवानों पर हमला किया था। सूत्रों के मुताबिक इस हमले में एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया है।
विज्ञापन


वहीं 3 अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
  Banihal (J&K): The two apprehended terrorists have been identified as Arif and Ghazanfar; weapons have been recovered from them. — ANI (@ANI) September 22, 2017
बताया जा रहा है कि यह हमला बनिहाल के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हुआ है जो बॉर्डर पर सड़क बना रही थी। यहा एसएसबी की 14वीं बटालियन उनकी सुरक्षा में तैनात थी।

सूत्रों के मुताबिक जवानों के कैंप पर अचानक से आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी जिससे जवानों को सम्हलने का मौका नहीं मिल पाया। हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में जुट गए हैं।

वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में बुधवार की सुबह पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाक फायरिंग का भारतीय सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें