फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बांदीपोरा में आतंकियों के दो मददगार पकड़े, श्रीगनर में नकली पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 01:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बांदीपोरा पुलिस ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। श्रीनगर पुलिस ने एक युवक को नकली पिस्तौल के साथ पकड़ा है। वह लोगों से वसूली करता था। 
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर पुलिस ने जबरन वसूली करने के आरोप में नाटीपोरा के उमर कादिर डार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लोगों को डराने-धमकाने के लिए नकली पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोठीबाग थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने वीरवार को लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकी मददगारों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दहशतगर्द आतंकियों की मदद करने के साथ, युवाओं को आतंकी बनाने के लिए बरगलाते थे। इनके पास से तीन पिस्तौल, पांच हथगोले के पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र भी मिला है।

इनकी पहचान पेठकूट बांदीपोरा निवासी मोहम्मद युसुफ वानी और बाग बांदीपोरा निवासी मंजूर अहमद शाह के रूप में हुई है।सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दो आतंकी मददगार एक सफेद स्कार्पियो वाहन में हथियारों के साथ वहां से गुजरने वाले हैं।
विज्ञापन


इस पर पेठकोट थाने के लाल किला मोड़ पर एक नाका लगाया गया। एक सफेद स्कार्पियो वाहन (जेके 05 एच /0622) में दो संदिग्ध दिखाई दिए। इन्हें रोक कर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वे जहां लश्कर के कुछ सक्रिय आतंकियों के संपर्क में थे(

 उन्हे खाने, ठहरने, परिवहन की मदद करने के अलावा हथियार भी उपलब्ध कराते थे। आतंकियों ने इन दोनों को युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने और जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का भी काम सौंपा गया था।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

फर्जी पहचान पत्र का कर रहे थे इस्तेमाल

पकड़े गए दोनों आतंकी मददगाह सुरक्षाबलों को चकमा देने के लिए फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करते थे। इनके पास से एक पुलिस विभाग और दूसरा स्वास्थ्य विभाग का पहचान पत्र मिला है। 

ये हथियार मिले

तीन पिस्तौल, 24कारतूस, पांच हैंड ग्रेनेड व मैगजीन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें