जम्मू कश्मीर को लेकर हुए समीक्षा बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत अन्य
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीरवार दोपहर बाद जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इसमें कानून व्यवस्था और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा सीमापार से हो रही लगातार घुसपैठ की कोशिश पर भी मंथन होगा। इस मीटिंग में सभी सुरक्षा एजेंसियों के उच्च अधिकारी और जम्मू कश्मीर के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। गृहमंत्री के नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में हुई बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, सेना प्रमुख मनोज पांडे, जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा, रॉ प्रमुख सामंत गोयल, सीआरपीएफ डीडी कुलदीप सिंह मौजूद रहे।