फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बडगाम में लश्कर के दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को मिली अहम जानकारी

Thu, 23 Dec 2021 10:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकी मददगार पकड़े गए हैं। उनके पास से कई चीजों बरामद की गई हैं।  
 
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 2 आरआर और 79 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े दो आतंकवादी समर्थकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने खाग थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ जिले के मागाम इलाके से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े 2 आतंकवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मददगारों की पहचान कावूसा खालिसा निवासी मोहम्मद शफी गनई और पट्टन निवासी जहूर अहमद चोपन के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी समर्थक लश्कर कमांडरों के संपर्क में थे और कावूसा, रज़वेन, रथसन, पिंजुरा, कुंजर, ममूसा आदि के क्षेत्रों में सक्रिय लश्कर आतंकवादियों को रसद, आश्रय और परिवहन प्रदान करने में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें