फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक मनाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत

Tue, 18 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पिकनिक मनाने गए दो छात्रों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसा झज्झर कोटली के बली नाले में रविवार दोपहर को हुआ।
विज्ञापन


एक को डूबते देख दूसरे छात्र ने बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई, लेकिन इसमें वह भी डूब गया। दोनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम कराकर उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए हैं। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मरने वाले दोनों छात्र कारगिल के रहने वाले हैं। मृतक छात्रों में से स्टेंनि इशे (26) ने हाल ही में जम्मू विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई पूरी की थी, जबकि दूसरा छात्र टुंडुप नामगयाल (26) स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 स्टूडेंट्स का था दल

मृत शरीर - फोटो : demo pic
जानकारी के अनुसार जम्मू में लेह और कारगिल के स्टूडेंट्स का अलग-अलग ग्रुप बना हुआ है। जम्मू में अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले कारगिल स्टूडेंट्स का 50 छात्रों का दल रविवार को झज्झर कोटली में पिकनिक मनाने गया हुआ था। तभी वहां स्टेंजिन इशे डूब गया और उसे बचाने के लिए टुंडुप नामगयाल ने भी छलांग लगा दी, लेकिन दोनों ही पानी की गहराई में समा गए।

इसकी जानकारी अन्य स्टूडेंट्स तक पहुंची तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि स्टेंजिन ने हाल ही में जम्मू विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की और वह यूनिवर्सिटी में ही हॉस्टल में अपने भाई के साथ रहता था, जबकि टुंडुप शहर के भगवती नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। 

दल में 50 स्टूडेंट्स थे। जो शहर के कई कालेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। हादसा होने के बाद वे लोग सकते में आ गए। एक मिनट में उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। वे उस पल को कोस रहे थे, जब उन्होंने पिकनिक जाने के लिए मन बनाया। हादसे से वे काफी मायूस हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें