किश्तवाड़ में मरवाह इलाके के फैजी पुल के पास आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सैन्य अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया। मुठभेड़ के दौरान मौका देख आतंकी भाग निकले।
उनकी तलाश के लिए सेना और पुलिस ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। वीरवार को मरवाह के अप्पन में कुछ संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने एसओजी की दो टीमों के मौके पर भेजा।
जब टीमें आतंकियों की तलाश कर रही थी तभी अचानक आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान गोली लगने से एसपीओ मोहम्मद इकबाल और आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेना के चापर से सैन्य अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया।