फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसे, दो जवान शहीद: कुपवाड़ा में सड़क दुर्घटना और शोपियां में नाले में डूबने से जवान की गई जान

Sat, 05 Jun 2021 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। ये दोनों हादसे कुपवाड़ा और शोपियां जिले में हुए हैं। कुपवाड़ा में शहीद हुआ जवान 41-आरआर और शोपियां में शहीद हुआ जवान 62-आरआर का था।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में शहीद हुआ जवान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में शुक्रवार को जंगली इलाके में सड़क दुर्घटना के दौरान एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार सेना की 41-आरआर की कैस्पर गाड़ी का चालक सिपाही भूपति (26) गाड़ी के पीछे खड़ा था। अचानक गाड़ी का हैंडब्रेक फेल हो गया जिससे वो पीछे आ गई। इस दौरान गाड़ी ने जवान को टक्कर मार दी। जवान पीछे खड़ी एक और कैस्पर गाड़ी से टकराया। गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पठानकोट के रहने वाला 62-आरआर का जवान अरुण कुमार पेट्रोलिंग के दौरान सीडो इलाके में पुल से स्लिप होकर तेज बहाव वाले नाले में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से जवान के शव को निकाला गया। हालांकि इन दोनों घटनाओं को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राकेश पंडिता हत्याकांड: तो आतंकियों को कैसे पता चला कि वह भट्ट के घर में हैं? एक सवाल ये भी    
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खेत-खलिहानों में टीकाकरण: इस योद्धा की लगन देती है प्रेरणा, देखते ही लोग कहते हैं- देखो, बिटिया आ रही    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें