फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aknoor IED Blast: बेटे के बलिदान की खबर से परिजनों में छाया मातम, सभी का रो रोकर बुरा हाल

Wed, 12 Feb 2025 03:25 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, सांबा

सार

अखनूर सेक्टर में आईईडी ब्लास्ट में कैप्टन समेत दो जवान बलिदान हो गए। बलिदान जवानों की पहचान सेना की 9 पंजाब रेजिमेंट के कैप्टन केएस बख्शी और नायक मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बलिदानी नायक मुकेश के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आईईडी ब्लास्ट में कैप्टन समेत दो जवान बलिदान हो गए। एक जवान घायल है। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बलिदान जवानों की पहचान सेना की 9 पंजाब रेजिमेंट के कैप्टन केएस बख्शी और नायक मुकेश कुमार के रूप में हुई है। धमाका आतंकियों की साजिश बताई जा रही है। नायक मुकेश के बलिदान की खबर सुनते ही उनके गांव कमिला में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवान एलओसी के पास गश्त ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर करीब 3:50 बजे भट्टल इलाके में लालेयाली पोस्ट के पास तीन जवान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आ गए। तीनों घायलों को तुरंत सेना के कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। जहां कैप्टन समेत दो जवानों ने दम तोड़ दिया। वहीं, विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। अतिरिक्त जवानों को तैनात कर आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है। पूरी गहनता के साथ इलाके को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


पेट्रोलिंग पार्टी में सबसे आगे थे कैप्टन व नायक
अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी में सबसे आगे बलिदान हुए कैप्टन केएस बख्शी और नायक मुकेश कुमार चल रहे थे। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, जिनका कमान अस्पताल उधमपुर में इलाज चल रहा है। 

व्हाइट नाइट कोर ने लिखा, सर्वोच्च बलिदान को स्लाम
सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर इकाई ने दोनों सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है। एक्स पर पोस्ट में लिखा, अखनूर सेक्टर के लालेयाली में सीमा पर गश्त के दौरान संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान बलिदान हो गए। व्हाइट नाइट कोर दोनों वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है और श्रद्धांजलि देता है।
विज्ञापन


सोमवार को पाकिस्तान ने किया था स्नाइपर हमला
बता दें कि गत शनिवार को पाकिस्तान ने राजोरी जिले में कायराना हरकत की थी। केरी सेक्टर में भारतीय सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की थी। इसके बाद सोमवार को नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर हमला किया, जिसमें गोली लगने से गश्ती दल का एक जवान घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें