फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही मामले में तीन अफसर निलंबित

Thu, 31 Jul 2014 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे नगर निगम ने लापरवाही बरतने पर दो सेनिटरी इंसपेक्टर सहित एक सेनिटरी सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


निगम के सेनिटरी विंग के इंचार्ज डा. मोहम्मद सलीम खान ने बताया कि 28 जुलाई को आवास एवं शहरी विकास सचिव सतीश नेहरू और निगम के आयुक्त किरन वातल ने अधिकारियों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इस दौरान मेन स्टाप और जानीपुर कालोनी में कमियां पाई गई। सड़कों पर कचरे के ढेर देखे गए।
विज्ञापन


मामले में संज्ञान में लेते हुए निगम ने दो सेनिटरी इंसपेक्टर शादी लाल और इंदु भूषण और एक सेनिटरी सुपरवाइजर शाह नवाज को निलंबित कर दिया है। डा. खान ने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को गैजेटड छुट्टी और रविवार के दिन इस तरफ विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें