फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में दो सड़क हादसेः बस का इंतजार कर रही लड़की को कार ने मारी टक्कर, पांच लोग घायल

Thu, 12 Sep 2019 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी के नजदीक जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही कार (जेके01एबी-5431) ने सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़ी युवती को टक्कर मार दी और इसके बाद अनियंत्रित हो कर डिवाइडर जा टकराई। दुर्घटना में युवती और कार में बैठी सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास खड़े लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं  तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया।

कार सवार घायलों की पहचान सनाउलाह डार (70), सरया सिद्दीकी (30) व राही बानू (55) सभी निवासी जारा शरीफ (बड़गाम) के रूप में हुई है। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया है। वहीं, युवती की पहचान दामिनी गौड़ (20) निवासी बिलावर के रूप में हुई है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक अन्य दुर्घटना में जम्मू की ओर जा रहे स्कूटी सवार को मग्गर खड्ड के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। उसकी पहचान मलकीत सिंह (35) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें