फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2017 09:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम बनिहाल से खड़ी की ओर जा रही दो सगी बहनों को दो अलग-अलग कार में लिफ्ट दी। इसके बाद खड़ी महू लिंक रोड पर चले गए। काउना इलाके में कार सवार दोनों आरोपियों ने गाड़ियों को पार्क करने के बाद जंगल की तरफ चले गए, जहां दोनों सगी बहनों से दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा। बाद में वहां से गुजर रही पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और खड़ी पुलिस पोस्ट पर ले आए। दोनों लड़कियों को भी पुलिस पोस्ट पर लाया गया। जब मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई और स्पष्ट हुआ कि यह गांव की है, तो लोग पुलिस पोस्ट के पास जमा होने शुरू हो गए।

लोगों ने मांग की कि आरोपियों को उनके हवाले कर दिया जाए। इस दौरान लोगों ने पुलिस पोस्ट में तोड़फोड़ भी की। एक आरोपी की कार जेके193087 को आग के हवाले कर लिया। दूसरे आरोपी की कार जेके 194395 को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रामसू और बनिहाल पुलिस थाने के अधिकारी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपियोें को बनिहाल ले जाया गया, जबकि दोनों लड़कियों को रामसू थाना लाया गया। पुलिस ने आरोपी रईस अहमद वानी जो सरकारी शिक्षक है और तारिक सलीम(दोनों चंजलू) जो व्यापारी बताया जा रहा, इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़कियों को जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें