आरएस पुरा के गांव जोड़ा में ग्रेनेड हमले में अकरम और उसके परिवार के लोगों पर कहर टूटा है। पाक गोलाबारी से छलनी हुए शरीर देखकर रिश्तेदारों तथा गांव के लोगों का खून खौल रहा है।
जीएमसी में भी अफरा-तफरी मची रही है। घायलों के पहुंचने की सूचना अस्पताल का स्टाफ भी इलाज जल्द शुरू करने के लिए तैयार खड़ा था, जैसे ही घायलों को जीएमसी लाया गया। उन्हें तुरंत जीएमसी की इमरजेंसी में पहुंचाया गया।
जीएमसी पुलिस चौकी में तैनात स्टाफ के लोग भी सतर्क हो गए। इलाज शुरू करने में कोई देरी न हो, इसके लिए बड़े डाक्टर भी पहुंच गए थे। घायलों के पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।