फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवखोड़ी-रनसू मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर<bha>;</bha> एक की मौत, दो घायल

Thu, 19 Jun 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवखोड़ी-रनसू मार्ग पर स्थित डोगरा हट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। शिवखोड़ी-रनसू मार्ग पर स्थित डोगरा हट के पास मंगलवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना में घायल व्यक्तियों की पहचान बोध राज (48) पुत्र नेक राज, निवासी गझोड़ तहसील पौनी और मंगल पाल (46) पुत्र रामवीर निवासी मुश्किपुर जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौनी लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल और बाद में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह मंगल पाल की मौत हो गई। उसका शव जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक क्षेत्र में फेरी लगाने का कार्य करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें