फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा मुठभेड़ में दो और आतंकी ढेर, मिले भारी हथियार

Mon, 24 Aug 2015 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में शनिवार की रात आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो और आतंकी मार गिराए गए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। दो मैप भी मिले हैं जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आतंकियों का निशाना कहां था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रखा है। चार आतंकियों में से तीन मुठभेड़ में मार गिराए गए हैं जबकि एक का अभी पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों के अनुसार इलाके में के जचालदारा में एक मकान में चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर 21 राष्ट्रीय रायफल्स तथा एसओजी की टीम ने शनिवार रात सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जब मकान के आसपास सुरक्षा घेरा तगड़ा किया तो मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। देर रात तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। सुबह  गोलीबारी थमने के बाद जब सर्च आपरेशन चलाया गया तो तीन आतंकियों के शव मौके पर मिले।

उनके पास से तीन एके-47 रायफल, 14 मैगजीन, भारी मात्रा में एके-47 रायफल की गोलियां, छह यूबीजीएल ग्रेनेड, चार चायनीज ग्रेनेड, तीन रेडियो सेट, दो बैग तथा युद्ध संबंधी सामग्री बरामद हुई। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसमें एक जवान घायल भी हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें