फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः बड़गाम में क्रैश हुआ एयर फोर्स का प्लेन

Mon, 24 Aug 2015 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में सुबह सवेरे उस समय बड़ा हादसा हुआ जब इंडियन एयरफोर्स का एक मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और पायलट सुरक्षित बचने में सफल रहा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जहाज ने सुबह श्रीनगर एयर बेस से रूटीन उड़ान भरी थी और उसे वापस एयरबेस पर ही उतरना था। डिफेंस प्रवक्ता कर्नल एसड गोस्वामी ने बताया कि इंडियन एयर फोर्स का मिग 21 बिसन प्लेन बडगाम जिले के सोईबग क्षेत्र में सुबह 10.59 के करीब क्रैश हो गया।

वहीं हादसे में किसी की जान नहीं गई है। पायलट ने समय रहते जहाज से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र से पायलट को हेलीकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित निकाल लिया गया। मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें