फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से दो अमरनाथ यात्रियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा में जहां श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा है, वहीं दो अन्य यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस तरह 15 दिनों की यात्रा में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बालटाल मार्ग पर रेलपथरी के पास ऊंचाई से गिरने के बाद पंजाब निवासी राजविंदर सिंह (27) को हार्टअटैक हुआ और उसकी मौके पर मौत हो गई।

परंपरागत यात्रा मार्ग पहलगाम में संगम के पास उत्तर प्रदेश निवासी प्यारे लाल (45) को भी हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। वीरवार को 14,488 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा पहुंच बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
विज्ञापन

अब तक दो लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

इस तरह अब तक 2,18,053 लोगों ने पवित्र गुफा में माथा टेका है। वीरवार को जम्मू आधार शिविर से 1727 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

इसमें 1238 पुरुष, 407 महिलाएं, 32 बच्चे और 50 साधु शामिल हैं। देर शाम को बारिश ने यात्रियों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई।

जत्थे की रवानगी के दौरान यात्रियों को तवी के तीसरे पुल से सूर्य को नमन करने का भी सौभाग्य प्राप्त होता है। साधु संतों के साथ भक्तजन भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं।

इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बड़ों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और किशोर भी पहुंच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें