फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist arrested: बडगाम में लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, चाडूरा ग्रेनेड हमले थे शामिल

Sat, 20 Aug 2022 08:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की शाम चाडूरा के गोपालपोरा में दो दहशतगर्दों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसकी जांच में पकड़े आतंकियों का नाम सामने आया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षाबल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बडगाम जिले के गोपालपोरा में 15 अगस्त को हुए ग्रेनेड हमले में शामिल लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही हमले में प्रयोग की गई स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। इस हमले में अल्पसंख्यक समुदाय का एक व्यक्ति कृष्ण कुमार घायल हुआ था।

विज्ञापन


इस वारदात को आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के निर्देश पर अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की शाम चाडूरा के गोपालपोरा में दो दहशतगर्दों ने ग्रेनेड हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज एकत्र किए। जिससे पता चला कि स्कूटी पर सवार दो आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया। इसी दौरान पता चला कि घटना में क्रालपोरा निवासी साहिल अहमद वानी शामिल था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह मुख्य साजिशकर्ता क्रालपोरा निवासी अल्ताफ फारूक उर्फ आमिर है। जानकारी मिलने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी (जेके 01/एएच 7426)बरामद कर ली।

इसके अलावा आतंकी संगठन टीआरएप के कुछ पोस्टर व एक हथगोला भी बरामद किया गया। अल्ताफ लश्कर के मिलने वाले फंड के पैसे के अवैध हस्तांतरण और वितरण में शामिल पाया गया है। जांच के बाद इसमें कुछ और गिरफ्तारियां और बरामदगी की उम्मीद है।

बांदीपोरा में पकड़ा बारामुला का रिसाइकिल आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बारामुला से रिसाइकिल हुए एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। दहशतगर्द से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन और 59 कारतूस के साथ गोला बारूद व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। इसकी पहचान बेग मोहल्ला बारामुला के इम्तियाज अहमद बेग उर्फ इना भाई के रूप में हुई है।

क्या है रिसाइकिल आतंकी

सुरक्षाबलों की भाषा में रिसाइकिल आतंकी वह होता है जो पहले आतंकवाद में शामिल रहने के बाद मुख्यधारा में लौट आया हो, उसके बाद फिर आतंकी बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें