फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी साथी गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी कमांडरों से करते थे संपर्क

Wed, 31 Mar 2021 02:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • लश्कर-ए-तैयबा संगठन की सामग्री की गई बरामद
  • आतंकवादियों को आश्रय और अन्य सहायता प्रदान करने में शामिल थे दोनों आतंकी साथी
विज्ञापन
आतंकी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बडगाम पुलिस ने 53 आरआर और 43 बीएन सीआरपीएफ के साथ मिलकर बडगाम के हैदरपोरा/हुमहमा इलाकों में आतंकवादियों को आश्रय और अन्य सहायता प्रदान करने में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी साथियों की पहचान लालू शैशगारी हैदरपोरा का रहने वाला अकिब अहमद वानी और नादीरगुंड हुमहमा का रहने वाला आदिल मंज़ूर के रूप में की गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बडगाम में शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने पर हफ्ते के लिए बंद किया स्कूल
विज्ञापन


यह दोनों आतंकी साथी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकी कमांडरों के संपर्क में थे। उनके पास से लश्कर-ए-तैयबा संगठन की सामग्री बरामद की गई। वहीं पुलिस थाना बडगाम में इस मामले को दर्ज कर लिया गया है और इस की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें