जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर बनिहाल के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शाबानबास इलाके में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए बनिहाल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। वहीं, पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।