जम्मू के सतवारी इलाके में सड़क किनारे पॉलीथिन में लिपटा नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू के सतवारी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां किसी ने नवजात को पॉलीथिन में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया। सुबह नवजात मृत अवस्था में मिला। गनीमत रही कि नवजात आवारा कुत्तों का शिकार नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सतवारी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस नवजात को सड़क किनारे फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद यहां छोड़ा गया था या बाद में। पुलिस आसपास के क्षेत्र की जांच कर रही है।