रामबन। रामबन के मेगधार इलाके में वाहन के खाई में गिरने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान चालक मंजीत सिंह पुत्र भरत सिंह और रणधीर सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह दोनों निवासी बजमसता, रामबन के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार अलसुबह करीब तीन बजे धर्मकुंड हढोग से सुंबर जा रही एक बोलेरो जीप (जेके19-7840) मेगधार इलाके में अनियंत्रित होकर 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद धर्मकुंड पुलिस थाना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।