फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Arrested: कुपवाड़ा में दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, पिस्टल और 10 ग्रेनेड बरामद

Fri, 29 Jul 2022 08:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि लश्कर से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकी कुछ घटनाओं को अंजाम देने के लिए मैदानपोरा इलाके में दाखिल हुए हैं। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। 
विज्ञापन
आतंकी से मिले हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चार पिस्तौल, 8 मैगजीन, 110 कारतूस व 10 ग्रेनेड बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि लश्कर से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकी मैदानपोरा इलाके में दाखिल हुए हैं।

विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान एक छोटे मालवाहक वाहन (जेके09ए-2324) को आयरन ब्रिज मैदानपोरा के पास रुकने का संकेत दिया गया। सुरक्षा बलों की मौजूदगी को भांपते हुए वाहन को पहले ही रोक कर दो व्यक्ति उसमें से कूदकर भागने लगे।

सतर्क सुरक्षाबलों ने एक व्यक्ति शमीम अहमद खान निवासी खान मोहल्ला कवारी लादरवन को तुरंत पकड़ लिया गया और उसके बैग से 10 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। उसका दूसरा साथी खेतों में कूद कर भागने लगा। इलाके की तलाशी के दौरान उसे भी बाद में लोलाब स्थित एक दुकान से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


उसकी शिनाख्त तालिब अहमद शेख निवासी लेदरवन कवारी के रूप में हुई है। उसके पास से 4 पिस्तौल, पिस्तौल की 8 मैगजीन और 140 कारतूस बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों से जुड़े मॉड्यूल का पता लगाने की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें