फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से चलने वाली दो सौ यात्री ट्रेनों में से जम्मू नहीं आएगी कोई भी ट्रेन

Thu, 21 May 2020 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे ने एक जून से 200 यात्री ट्रेनें चलाने को मंजूरी दी है। इनमें एसी और नॉन एसी ट्रेनें शामिल हैं, जिनकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। रेलवे ने 200 यात्री ट्रेनों में से जम्मू के लिए कोई भी ट्रेन नहीं रखी है। वर्तमान में जम्मू के लिए दिल्ली से एक मात्र यात्री स्पेशल ट्रेन ही चल रही है। रेलवे की ओर से जारी ट्रेनों की सूची में जम्मू, कटड़ा और उधमपुर के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है।

विज्ञापन


एक जून से चलने वाली ट्रेनों में 73 जोड़ी मेल एक्सप्रेस, पांच जोड़ी नॉन एसी दूरंतो, 22 जोड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस हैं। वर्तमान में दिल्ली-जम्मू-दिल्ली के बीच प्रतिदिन एक यात्री ट्रेन चलती है। यह ट्रेन एसी है, ऐसे में आम लोगों के लिए ट्रेन का टिकट ले पाना संभव नहीं है।

प्रदेश में जम्मू, उधमपुर और कटड़ा तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन है। जम्मू रेलवे प्रबंधक का कहना है कि एक जून से चलने वाली ट्रेनों की सूची हमारे पास नहीं है। जम्मू रेलवे स्टेशन से फिलहाल यात्री स्पेशल ट्रेन जबकि उधमपुर और कटड़ा से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों की साफ-सफाई भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें