फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में सरकारी भूमि पर बने दो घर गिराए

Wed, 08 Jan 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर बने मकान को तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : punch
विज्ञापन
पुंछ। सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे के खिलाफ मंगलवार को राजस्व विभाग ने अभियान चलाया। नगर के आजाद मोहल्ला वार्ड नंबर 16 में पुलिस और नगरपालिका के सहयोग से कार्रवाई की गई। इस दौरान दो घरों को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया। इनमें एक घर सेना के पूर्व सैनिक एवं सेना मेडल प्राप्त अब्दुल खालिक पुत्र दिवान अली मूल निवासी गांव कस्सबलाड़ी मेंढर का था।
विज्ञापन

दूसरा घर जहीर अहमद पुत्र अली बहादुर मूल निवासी मंडी एवं वर्तमान निवासी पुंछ का था। दोपहर बाद नायब तहसीलदार साकिब मलिक एवं पटवारी शौकत की अगुवाई में राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिस एवं नगरपालिका के कर्मचारी जेसीबी मशीन सहित आजाद मोहल्ला पहुंचे। मौके पर राजस्व रिकार्ड की जांच करने पर पाया कि वहां उपरोक्त दो लोगों ने सरकारी भूमि पर घर बना रखे हैं। इस पर दोनों घरों को गिरा दिया। नायब तहसीलदार ने कहा कि जहिर अहमद और अब्दुल खालिक के बीच झगड़ा चल रहा है। इसके चलते हमें बार बार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर घर बना रखा है। मौके पर पहुंचे तो पाया कि दोनों ने ही सरकारी भूमि पर घर बना रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें