जम्मू। नशे के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए पुलिस पोस्ट कैनाल रोड की टीम ने दो नशा तस्करों को आठ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत नवाबाद पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस टीम ने चौथे तवी पुल पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखी तो उन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए पकड़ा। इनकी पहचान सन्नी मेहरा निवासी होटल हिल टाॅप कटड़ा और प्रवेश मल्होत्रा निवासी पूरन नगर तालाब तिल्लो के रूप में हुई। तलाशी के दौरान सन्नी मेहरा और प्रवेश कुमार दोनों से चार-चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो