फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वसूली, हत्या का प्रयास मामलों में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। पुलिस ने सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में रंगदारी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसएसपी बेनाम तोश ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय सिंह निवासी गुडा सलाथिया और प्रीतम सिंह जेरडा रामगढ़ सांबा बताई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विनय सिंह लूट मामले में शामिल मुख्य अभियुक्त है, जिस पर थाना विजयपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसे पकड़ पुलिस ने रंगदारी मामले को सुलझा लिया है। रंगदारी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है। इसके लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी की थी। आखिरकार उसे रियासी पुलिस की सहायता से कटड़ा से पकड़ने में सफलता मिली। उसके खिलाफ जबरन वसूली और फिरौती के मामलों में जांच जारी है। वहीं, प्रीतम सिंह पर विजयपुर, रामगढ़, राजबाग और गांधीनगर थाने में हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, आदि के नौ अलग-अलग मामले दर्ज हैं। वह वर्तमान में बिश्नाह थाने में आर्म्स एक्ट में वांछित है, क्योंकि उसने बिश्नाह इलाके में बंदूक की नोंक पर 10 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें