फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक ही नंबर की दो गाड़ियां जब्त, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sun, 05 May 2019 03:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में एक ही नंबर की दो कारों को पुलिस ने उस समय जब्त किया जब एक कार का मालिक लखनपुर थाने में शिकायत लेकर पहुंचा कि उसकी कार के नंबर वाली एक हूबहू अन्य कार इलाके में दौड़ रही है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों कारों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लखनपुर निवासी जितेंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी काले रंग की वर्ना कार जेके 08एच-0088 जो उसने मोहम्मद रफीक, पुत्र बशीर अहमद निवासी हटली से खरीदी थी, लेकिन उसने लखनपुर में ही उसकी कार जैसे ही एक अन्य कार इसी नंबर की दौड़ती देखी है। ऐसे में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दूसरी कार और जितेंद्र शर्मा की कार को जब्त कर लिया।

छानबीन के बाद पता चला कि दूसरी कार मोहम्मद रफीक की है और उसने अपनी पहली वर्ना कार जितेंद्र शर्मा को बेची थी। पुलिस ने मोहम्मद रफीक को भी हिरासत में लिया। रफीक ने हाल ही में काले रंग की नई वर्ना गाड़ी खरीदी थी, लेकिन उसका नंबर उसने जानबूझ कर अपनी पुरानी वर्ना कार का लगाया था। ऐसे में पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर संख्या 29/2019 में आरपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से भी गाड़ियों के पंजीकरण की जांच कर रही है। इधर इस संबंध में आरटीओ कठुआ आरके थापा ने कहा कि पुलिस की ओर से लिखित में अभी कोई दस्तावेज नहीं मांगें गए हैं। उनके पास पुरानी गाड़ी के दस्तावेज का ब्यौरा है और ऐसे में पुलिस की ओर से इसकी जानकारी मांगने पर दी जाएगी। विभाग किसी भी सूरत में इस प्रकार के आपराधिक मामलों को हल्के में नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि किसी दूसरी गाड़ी की नकल करना या उसका नंबर लगाना अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें