देर रात आरएस पुरा और रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर से गोलाबारी शुरू कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक पाक रेंजर्स ने भारतीय चौकियों के साथ साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। पाक के ओर से लगातार कि जा रही इस गोलाबारी में दो बीएसएफ जवानों सहित तीन नागरिकों के भी घायल होने कि सूचना है।
Ceasefire violation by Pakistan in Jammu and Kashmir's Arnia sector; More details awaited. pic.twitter.com/VaFdkg0niv
— ANI (@ANI) September 22, 2017
इसके पहले आज जम्मू के अरनिया सेक्टर में भी पाकिस्तान ने बीती रात फिर से फायरिंग शुरु कर दी थी । फायरिंग में ग्रामीणों के जान माल को काफी नुकसान पहुंचा है। वही लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। अरनिया में पिछले छह दिनों से पाक रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहा है।