फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा और 50 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने शनिवार को घगवाल और बाड़ी ब्राह्मणा में नाके लगाकर दो ग्राम चिट्टा और 50 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी तिलक राज भारद्वाज की देखरेख में घगवाल पुलिस थाना प्रभारी सुधीर ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। तभी पैदल जा रहे एक व्यक्ति को रोककर जांच की तो उसके पास से दो ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

आरोपी परवीन कुमार पुत्र देव राज निवासी कोठी चोरली, तहसील बिश्नाह को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बाड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती में नाके पर एक वाहन को जांच के लिए रोका तो उससे 50 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में तेली बस्ती में ही रहता है। पता चला कि वह अवैध तरीके से शराब बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें