फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में हथियार छीनने की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2019 02:49 PM IST
राजेश सैनी भाषा, श्रीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने हथियार छीनने की घटना में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गत बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुंडूलन इलाके में एक एटीएम गार्ड से 12-बोर की राइफल छीन ली गई थी।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दो लोगों के इस वारदात में शामिल होने का पता चला। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच कर हथियार बरामद कर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर में हथियार छीनने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

पिछले साल दिसंबर में शोपियां में ही जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने एक निगरानी चौकी के चार पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले के बाद आतंकवादी पुलिसकर्मियों की तीन सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) भी अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें