फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक फायरिंग में दो जवान शहीद, भारत को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय रेखा पर लगातार गोलीबारी कर रहे पाकिस्तान ने शनिवार को उल्टे भारत को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने गोलीबारी बंद नहीं की तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पिछले छह-सात महीनों में, हमने भारत के साथ बेहतर रिश्ते बनाने के प्रयास किए ताकि शांति बहाल की जा सके लेकिन लगता है कि उसे यह भाषा समझ में नहीं आती है।

मेरा मानना है कि हमें अब भारत को उसी की भाषा में जवाब देना होगा जो उसकी समझ में आती है। आसिफ का यह बयान सीमा सुरक्षा बल की जवाबी कार्रवाई में चार पाक रेंजर्स के मारे जाने के बाद आया है।
विज्ञापन


वहीं भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाक को सीजफायर उल्लंघन के मुद्दे पर पत्र लिखा है और साथ पाक पीएम के सलाहकार के उस दावे को भी खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा गया था कि बीएसएफ की गोली से दो पाक रेंजरों की मौत हुई है।


हमारे सुरक्षा बल पाक कोदेंगे मुंहतोड़ जवाब : शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि राजग सरकार के कार्यकाल में भारतीय सुरक्षा बल नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय रेखा पर पाकिस्तान की ओर से होने वाले सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और भविष्य में भी करारा जवाब देते रहेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारतीय सुरक्षा बल पड़ोसी मुल्क की तरफ से होने वाले सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और आगे भी ऐसा होता रहेगा। शाह भाजपा कोर समिति की बैठक में हिस्सा लेने आए हुए हैं।

वह जम्मू और कश्मीर के सांबा, कठुआ जिले में पाकिस्तान द्वारा बीएसएफ की कई चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी संबंधी सवालों का जवाब दे रहे थे।

जवाबी फायरिंग में 5 पाकिस्तानी रेंजर भी मारे गए

बीती रात से जम्मू के कठुआ और सांबा सेक्टर की पोस्ट को निशान बनाकर पाक सेना ने फायरिंग कर रही है। बीएसएफ की ओर से पाक‌िस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जबाव द‌िया गया है। दोनो ओर से की जा रही फायर‌िंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए है। जबक‌ि बीएसएफ की जवाबी फायरिंग में 5 पाकिस्तानी रेंजर भी मारे गए हैं।

जम्मू कश्मीर पुल‌िस के हवाले से पाक की ओर से की जा ही भारी गोलाबारी में एक दर्जन से अध‌िक स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। जबक‌ि एक मह‌िला की मौत हो गई है। वहीं कठुआ और हीरानगर में सीमा से सटे गावों में भारी नुकसान की खबर है।

पुलिस के मुताबिक, सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे जाने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान सांबा जिले के मांगू चाक गांव निवासी सोमनाथ की पत्नी तोशी देवी (45) के रूप में हुई है। वह गोलाबारी में घायल हो गई थीं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्ष‌ित स्थानों पर जा रहे हैं। अबतक लगभग 300 से अध‌िक पर‌िवारों के लगभग 1000 से अध‌िक लोगों को पुल‌िस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर न‌िकाला है। इस इलाके में लोगो का बड़ी तादात में पलायन शुरु हो गया है। लोग अपना- अपना छोड़कर सुरक्ष‌ित स्थानों पर जा रहे हैं।

'समुद्री साजिश' के नाकाम होने की खुन्नस

26/11 जैसे 'समुद्री हमले' के नाकाम होने के बाद से पाकिस्तान ने सीमा पर फायरिंग की झड़ी लगा दी है। पाक इस नापाक हरकत का सीमा सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। शुक्रवार रात भारत के सांबा, कठुआ, चिलयारी व रामगढ़ सेक्टर के पोस्ट और गांव पाकिस्तानी सेना के निशाने पर रहे।

पाकिस्तान लगातार सीमा से सटे रिहायशी इलाके में मोर्टार से हमले कर रहा है। कठुआ के मनियारी गांव में 2 महिलाएं जख्मी हो गईं। हालात इतने बिगड़ गए कि चक्रा गांव से लोग पलायन को मजबूर हो गए। चार गांव के लोगों को बाहर निकाला गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य को भी दूसरी जगहों पर भेजा जाएगा।

उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बनी हुई स्थिति को देखते हुए हीरानगर में एंबुलेंस और डॉक्टर तैयार रखे गए हैं तथा तीन इमारतों को राहत शिविरों के रूप में कार्यान्वित किया गया है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि गोलीबारी में उसकी तरफ 13 साल की एक लड़की मारी गई है।

सात गांव खाली कराए गए

भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भीषण गोलाबारी से हालात बदतर हो रहे हैं। पाकिस्तान से की जा रही लंबी दूरी की मोर्टार शैलिंग की जद में आए रिहायशी इलाकों में कोहराम मच गया है। शनिवार तड़के से अचानक तेज हुई गोलाबारी की चपेट में आने से पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।

एहतियात के तौर पर जीरो लाइन से सटे सात गांव खाली करवाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले दिन प्रशासन द्वारा बनाए गए आठ राहत शिविरों में डेढ़ हजार के करीब लोगों को शिफ्ट कर दिया गया। अपने स्तर पर पलायन करने वालों की संख्या साढ़े चार हजार से अधिक बताई जा रही है।

शुक्रवार देर रात पाकिस्तान ने छन्न लाल दीन गांव को निशाना बनाया। गोलाबारी तड़के तीन बजे तक जारी रही। इसके बाद कुछ घंटों की शांति के बाद सुबह साढ़े सात बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने लंबी दूरी के मोर्टार दागने शुरू कर दिए। एक के बाद एक ताबड़तोड़ धमाकों से सरहदी इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन

छह हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

सरहदी इलाके के दस घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं बच्चों और महिलाओं सहित पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुरेश सिंह और दस वर्षीय मोहित दोनों निवासी नौ चक, रजनी देवी और मधू बाला दोनों निवासी छन्न लाल दीन, कमलेश कुमारी के रूप में हुई है।

प्रशासन ने बोबिया, पानसर, पहाड़पुर, मनियारी, लोंडी, छन्न लाल दीन और चकड़ा गांव खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन ग्रामीणों को हीरानगर, मढ़ीन, हरियाचक, पलात, नगियाल, छन्न खतरेयां और बनियारी में बनाए गए राहत शिविरों में ठहराया गया है। जिला उपायुक्त डॉ शाहिद इकबाल के अनुसार प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए यात्री वाहन और बुलेट प्रूफ मोबाइल बंकर भेजे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें